श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा कर ट्रेन से उत्तर प्रदेश के कप्तान-गंज जा रही एक महिला जब जालंधर कैंट पहुंची तो अचानक महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। इस दौरान महिला पुनीता देवी के साथ उसका पति राज कुमार और दो छोटे बच्चे भी थे, जो उस समय घबरा गए। सफर के दौरान अचानक महिला को इतनी तेज प्रसव पीड़ा हुई कि उसने चलती ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दे दिया। ट्रेन के रुकते ही रेलवे पुलिस और मौके पर मौजूद स्टाफ ने मां व नवजात बच्चे को संभाला। महिला, उसके पति और दोनों बच्चों को सुरक्षित ट्रेन से उतारा। प्लेटफॉर्म पर ही महिला और नवजात को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे मां व बच्चा दोनों पर खतरा टल गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.