जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती की गई महिला की मौत हो गई। इस पर महिला के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों के आरोप के बाद अस्पताल प्रशासन की तरफ से कमेटी गठित कर दी गई जो मामले की जांच करके अपनी रिपोर्ट देग
दरअसल, शुक्रवार गौरा होटल के पास मानपुरा निवासी महिमा (28) पत्नी पवन सिंह रौठड़ को डिलीवरी के लिए परिजन उम्मेद अस्पताल लेकर आए थे। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद परिजनों को बताया गया कि महिला की सिजेरियन डिलीवरी करनी होगी। इसी दौरान महिमा का ब्लड प्रेशर हाई हो गया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने कराया मामला शांत
इसके बाद महिला के साथ आए परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित करने का आश्वसन दिया। मृतका के परिजनों ने कमेटी में अस्पताल से बाहर के डॉक्टर्स को भी शामिल करने की मांग की है। इसके बाद महिला के परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही डेड बॉडी लेकर चले गए।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह मकवाना ने कहा कि जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.