उज्जैन में नीलगंगा थाना पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो होम लोन दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात करती थी। महिला ने विद्यापति नगर में अपना ऑफिस भी खोल रखा था। जहां से वो भोले भाले लोगों को जाल में फंसाती थी। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि फरियादि सोनू सोलंकी निवासी ग्राम नरवर, जिला उज्जैन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि एस.एस.एफ.एस एडवाइजरी प्रायवेट लिमिटेड, विद्यापति नगर उज्जैन की संचालिका प्रीति दुबे उर्फ वैदिका दुबे एवं उनके अभिकर्ताओं द्वारा गृह (होम) लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर होम लोन के नाम पर ₹45 हजार से अधिक की ठगी की गई। आरोपियों द्वारा फोन-पे के माध्यम से कुल 45,250 की राशि लेली गई। इसके साथ ही फरियादि महिला से उसके पति के बैंक आकउंट के 16 ब्लैंक चेक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक दस्तावेज एवं अन्य पहचान पत्रों की प्रतियां भी ले ली गईं। फरियादी महिला ने बताया कि लोन स्वीकृत न होने पर जब अपनी राशि व दस्तावेज वापस मांगे तो आरोपियों द्वारा गाली-गलौज कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया एवं झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी गई। अपराध पाया जाने से थाना नीलगंगा पर धारा 318(4), 316(5), 296, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला ने फरियादी से धोखाधड़ी की थी। जिसके बाद आरोपी प्रीति दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.