जिला उद्यान पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कोसी क्षेत्र में पहले से ही बड़े पैमाने पर तरबूज की खेती की जाती है. वर्तमान समय में तरबूज और खरबूजे की खेती के लिए उपयुक्त है और कई किसान बीज लगाने का काम शुरू भी कर चुके हैं.
बता दें कि सहरसा जिले में तरबूज की खेती के लिए 20 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है वहीं खरबूजे की खेती के लिए भी 20 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है. सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ लें और कम लागत में बेहतर उत्पादन कर अपनी आमदनी बढ़ाएं. किसान सरकारी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस सब्सिडी योजना का लाभ उठा सकते हैं.
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला उद्यान पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कोसी क्षेत्र में पहले से ही बड़े पैमाने पर तरबूज की खेती की जाती है. वर्तमान समय तरबूज और खरबूज की खेती के लिए उपयुक्त है और कई किसान बीज लगाने का काम शुरू भी कर चुके हैं ऐसे समय में सरकार की ओर से दी जा रही यह सहायता किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी.
सरकार की ओर मिलेगी 75% सब्सिडी
जिला उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि तरबूज और खरबूज की खेती करने वाले किसानों को 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है. सहरसा जिले के लिए तरबूज की खेती का लक्ष्य 20 हेक्टेयर और खरबूज की खेती का लक्ष्य भी 20 हेक्टेयर तय किया गया है. उन्होंने कहा कि किसान सरकार की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र किसानों को सब्सिडी की राशि प्रदान की जाएगी.
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए जमीन के रसीद की कोई आवश्यकता नहीं है, जिससे छोटे और सीमांत किसानों को काफी राहत मिलेगी किसान पूरे जनवरी महीने के दौरान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, समय रहते आवेदन करने वाले किसानों को इस योजना का लाभ आसानी से मिल सकेगा.
जल्द से जल्द करें आवेदन
किसानों का कहना है कि तरबूज और खरबूज की खेती में लागत अपेक्षाकृत अधिक होती है, लेकिन अगर सरकार की ओर से 75 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है, तो यह खेती उनके लिए काफी लाभदायक हो सकती है इससे न केवल किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी, बल्कि जिले में सब्जी और फल उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा. कुल मिलाकर, सरकार की यह पहल सहरसा जिले के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है अब देखना यह होगा कि कितने किसान इस योजना का लाभ उठाते हैं और जिले में तरबूज व खरबूजे की खेती का लक्ष्य कितनी जल्दी पूरा होता है ऐसे में इच्छुक किसानों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर इस सब्सिडी योजना का लाभ उठाएं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.