रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा और संचालन को और अधिक सुगम बनाने के लिए टाटानगर से चलने वाली आठ प्रमुख ट्रेनों का टर्मिनल आादित्यपुर स्टेशन पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 20816 विशाखापट्टनम-टाटाएक्सप्रेस अब विशाखापट्टनम-आदित्यपुर के रूप में 29 मार्च से चलेगी। ट्रेन का टाटा पर समय 6.40 बजे से घटाकर आदित्यपुर पर 6.35 बजे कर दिया गया है। वहीं, 20815 टाटा–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 30 मार्च से आदित्यपुर से चलेगी, जिसका समय 7.25 बजे से बढ़ाकर 7.30 बजे किया गया है। धनबाद-टाटानगर एक्सप्रेस (13302) दोपहर 3.35 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी इसके अलावा टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस (13301) 5 फरवरी से आदित्यपुर से दोपहर 12.05 बजे खुलेगी। धनबाद-टाटानगर एक्सप्रेस (13302) दोपहर 3.35 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी। आसनसोल-टाटानगर(13512) 12.50 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी। टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस(13511) दोपहर 1.25 बजेआदित्यपुर से खुलेगी। दोनों ट्रेनें 6 फरवरी से आदित्यपुर सेसंचालित होंगी। वहीं, हटिया-टाटानगर (68036) रात 11.35 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी।टाटानगर-हटिया ट्रेन (68035)सुबह 6.35 बजे आदित्यपुर से खुलेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.