पथ संचलन में घोष दंड के साथ 2 प्रणव, 5 आनक, 4 शंख, 1 झलरी और 1 घंटी वादक ने संघ की धुनों पर तालबद्ध कदमों के साथ वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इस दौरान छात्रों ने सफेद गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में चलते नजर आए।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: ‘आपसी सहमति से तलाक पर फैमिली कोर्ट रोक नहीं लगा सकता’, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पथ संचलन में भारत माता, जीजाबाई, रानी लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, भारत के वीर जवानों एवं राजस्थानी संस्कृति की आकर्षक झलकियां प्रस्तुत की गईं, जिसे देखने के लिए मार्ग पर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सनाढ्य, किरण श्रीमाली, हेमलता राजपूत, विमला बैरवा, लक्ष्मी गुर्जर, देवेन्द्र सिंह सहित स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष लीलेश खत्री, उपाध्यक्ष प्रहलाद राय वैष्णव, सचिव नीलकंठ सोनी, कोषाध्यक्ष हिम्मत मेहता सहित अन्य सदस्य साथ रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.