महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल को प्राइवेट कॉलेज संचालक के नाम से धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुलगुरु पर नियम विरूद्ध एडमिशन करने का दबाव बनाया और अभद्र व अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। य
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल
सिविल लाइन थाना प्रभारी शम्भूसिंह ने बताया- यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कैलाशचन्द्र शर्मा की ओर से कुलगुरु के पीए स्वतंत्र कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध अभिषेक महाविद्यालय दतवास निवाई (टोंक) के निदेशक राजेश गुर्जर के कहने पर बजरंग विहार शिव मंदिर के पास सांगानेर जयपुर के रहने वाले दातारसिंह पुत्र छोटूसिंह ने कॉल किया।
कॉलेज के छात्रों के एडमिशन नहीं करने को लेकर नाराजगी जताते हुए अग्रवाल को फोन पर अभद्र भाषा व अपमानजनक शब्दों पर प्रयोग किया। इस पर कुलगुरु ने नियमो के मुताबिक काम करने की बात कही तो फिर धमकाया। आरोपी ने प्रक्रिया के विरुद्ध काम करने का दबाव डालकर राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई भीमसिंह को सौंपी है।

अजमेर यूनिवर्सिटी में ज्वॉइन करने पर स्टाफ ने उनका स्वागत किया-फाइल फोटो
वर्तमान में कुलगुरु अग्रवाल इन पदों पर भी रहे
- केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात, गांधीनगर में प्रोफेसर
- महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में अंग्रेज़ी के प्रोफेसर
- शैक्षणिक परिषद के सदस्य, डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर और कोटा विश्वविद्यालय, कोटा
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के तीन बार (हर बार तीन वर्ष) गवर्नर नामित सदस्य
- नालंदा विश्वविद्यालय सहित अनेक केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों की चयन समितियों के सदस्य
- महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में राष्ट्रपति नामित सदस्य (विजिटर) / कुलाधिपति नामित सदस्य के रूप में चयन समिति सदस्य
- कई केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक परिषद और कार्यकारी निकाय के सदस्य
- डीन, निदेशक (IQAC), विभागाध्यक्ष (अंग्रेज़ी विभाग), शैक्षणिक परिषद और कार्यकारी निकाय के सदस्य – महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर (कुलपति नामित)
- जेएनयू, दिल्ली सहित 11 से अधिक केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों में बाह्य सदस्य के रूप में बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.