पटना में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, कई अन्य घायल हो गए हैं।
.
जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में पहले एक स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो के पीछे आ रही 2 और गाड़ियां भी टकरा गईं। इसमें एक गाड़ी कंटेनर के अंदर घुस गई, जिसे निकालने के लिए स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घना कोहरा छाया था। स्कॉर्पियो के ड्राइवर सामने खड़े कंटेनर को नहीं देखा और टक्कर मार दी।
जिन लोगों की मौत हुई है, वे सभी एक ही गाड़ी में सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद अथमलगोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है।
हादसे के बाद फोरलेन पर करीब 1 किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतार लग गई। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया जा सका है।
हादसे की देखें तस्वीरें…
आपस में टकराईं गाड़ियां।

एनएच पर लगा 1 किमी लंबा जाम।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.