धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ियां नदी किनारे एक डोभानुमा गड्ढे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने के बाद आसपास के गांवों और मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। इसकी सूचना तत्काल
सूचना मिलने पर धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से गड्ढे में पड़े शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पंचनामा तैयार किया गया।
इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव किस परिस्थिति में वहां पहुंचा, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।
आसपास के इलाकों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि अज्ञात शव का मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतक की पहचान कर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.