Vedanta Udaipur World Music Festival 2026: वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026 का ग्रैंड फिनाले यादगार बन गया, जब मशहूर संगीतकार और गायक अमित त्रिवेदी ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से समां बांध दिया. उदयपुर की खूबसूरत फिजाओं में आयोजित इस भव्य संगीत समारोह में हजारों संगीत प्रेमियों ने हिस्सा लिया. अमित त्रिवेदी ने अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में रोशनी, साउंड और लाइव बैंड का शानदार संयोजन देखने को मिला. वेदांता द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के फेस्टिवल ने राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत किया.
जैसे ही उन्होंने अपने लोकप्रिय गानों की शुरुआत की, गांधी ग्राउंड पर मौजूद हज़ारों दर्शक झूम उठे. उन्होंने “ये शाम मस्तानी…”, “नैना दा क्या क़सूर”, “उड़ता पंजाब” जैसे सुपरहिट गीतों से माहौल को भावनात्मक ऊंचाई दी, तो वहीं “मारी रूम झूम करती आवे छे”, “ओ आजी ओ आजी ठुमका लगावो”, “लुक छुप ना जाओ जी” जैसे गानों पर दर्शक खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए.परफ़ॉर्मेंस के दौरान राजस्थानी रंग और लोक तत्वों की झलक ने स्थानीय दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाया.
अमित त्रिवेदी की खास बात यह रही कि उन्होंने बॉलीवुड, लोक और फ्यूज़न को एक साथ पिरोते हुए हर वर्ग के श्रोताओं को अपने साथ जोड़े रखा. मंच से उनका उत्साह, बैंड के साथ तालमेल और दर्शकों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि वे केवल एक संगीतकार ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन लाइव एंटरटेनर भी हैं.
सुर और ऊर्जा लंबे समय तक दर्शकों की यादों में
फ़ेस्टिवल के समापन पर जब अमित त्रिवेदी ने अपना अंतिम गीत प्रस्तुत किया, तब पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा. यह पल वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 की सबसे यादगार तस्वीरों में शामिल हो गया. हिंदुस्तान ज़िंक के सहयोग और सहर द्वारा परिकल्पित इस फ़ेस्टिवल ने अपने 10वें वर्ष में एक बार फिर यह साबित किया कि उदयपुर सिर्फ झीलों का शहर नहीं, बल्कि वैश्विक संगीत का एक अहम सांस्कृतिक केंद्र भी है. अमित त्रिवेदी की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ फ़ेस्टिवल का समापन हुआ, लेकिन उनके सुर और ऊर्जा लंबे समय तक दर्शकों की यादों में गूंजते रहेंगे.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.