Kriti Sanon Sister Nupur Sanon Wedding : नूपुर सेनन ने 3 जनवरी को अपनी सगाई की आधिकारिक घोषणा की थी.उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टेबिन के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. सगाई की तस्वीरों के साथ नूपुर ने लिखा था, “शायदों से भरी इस दुनिया में, मैंने अब तक का सबसे आसान ‘हां’ ढूंढ़ लिया.” सगाई की घोषणा के बाद कृति सेनन ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया
जानकारी के अनुसार कृति सेनन, नूपुर सेनन और स्टेबिन सहित परिवार के सदस्य चार्टर फ्लाइट से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इस दौरान कृति सेनन को देखने के लिए फैंस की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई. फैंस फोटो और वीडियो लेने को लेकर काफी उत्साहित नजर आए. एयरपोर्ट से सभी लोग सीधे होटल फेयरमोंट पैलेस के लिए रवाना हो गए.
9 जनवरी से शुरू होंगे शादी के फंक्शन
शादी के कार्यक्रम 9 जनवरी से शुरू होंगे, जिनमें हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे पारंपरिक फंक्शन शामिल रहेंगे. 11 जनवरी को नूपुर सेनन और स्टेबिन सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधेंगे. बताया जा रहा है कि शादी पूरी तरह रॉयल अंदाज में होगी, लेकिन इसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है.
3 जनवरी को हुई थी सगाई की घोषणा
नूपुर सेनन ने 3 जनवरी को अपनी सगाई की आधिकारिक घोषणा की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टेबिन के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. तस्वीरों के साथ नूपुर ने लिखा था कि शायदों से भरी इस दुनिया में उन्होंने अब तक का सबसे आसान हां ढूंढ़ लिया है. सगाई की घोषणा के बाद कृति सेनन ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया था.
कृति का पोस्ट हुआ था वायरल
कृति सेनन ने नूपुर और स्टेबिन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि वह बहुत ज्यादा रोने वाली हैं. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और फैंस ने दोनों को ढेरों शुभकामनाएं दी थीं.
13 जनवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन
बताया जा रहा है कि शादी के बाद इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी. यह रिसेप्शन 13 जनवरी को आयोजित होगा, जिसमें बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. फिलहाल उदयपुर में शाही शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और होटल फेयरमोंट पैलेस में खास सजावट की जा रही है.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.