Udaipur celebrity wedding: झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर सेलेब्रिटी वेडिंग का गवाह बनी, जहां नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने शाही अंदाज़ में शादी रचाई. तीन दिन तक चले ग्रैंड फंक्शन्स में संगीत, मेहंदी और विवाह समारोह खास आकर्षण रहे. रॉयल लोकेशन और भव्य सजावट ने समारोह को यादगार बना दिया. शादी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
उदय सागर झील के बीच स्थित रेफल्स होटल में आयोजित इस शादी में देशभर से कई सेलेब्रिटी और खास मेहमान पहुंचे.नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से विवाह किया. शादी के दौरान नूपुर सेनन सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि स्टेबिन बेन सफेद सूट में रॉयल लुक में दिखाई दिए. शादी के खास पलों के वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
तीन दिन तक चला शादी का जश्न
शादी समारोह की शुरुआत वेलकम पार्टी से हुई, इसके बाद मेहंदी, संगीत, म्यूजिकल नाइट और अंत में क्रिश्चियन वेडिंग का आयोजन किया गया. हर फंक्शन को थीम बेस्ड डेकोरेशन और खास अरेंजमेंट्स के साथ आयोजित किया गया. झील के बीच बनी होटल की लोकेशन ने समारोह की खूबसूरती को और भी खास बना दिया. मेहमानों ने उदयपुर की प्राकृतिक सुंदरता और वेडिंग मैनेजमेंट की जमकर तारीफ की.
म्यूजिकल नाइट रही खास आकर्षण
शादी के दौरान आयोजित म्यूजिकल नाइट समारोह का मुख्य आकर्षण रही.इस खास शाम में बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर बी प्राक और मशहूर कव्वाली गायक सागर भाटिया ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया.बी प्राक के भावुक गीतों ने माहौल को यादगार बना दिया, वहीं सागर भाटिया की दमदार आवाज पर मेहमान झूमते नजर आए. इस कार्यक्रम के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
सेलेब्रिटी मेहमानों की रही मौजूदगी
शादी में दिशा पाटनी, मौनी रॉय समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं.सभी सेलेब्रिटीज ने शादी समारोह को एंजॉय किया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तस्वीरें और वीडियो साझा किए. इन पोस्ट्स के कारण यह वेडिंग लगातार ट्रेंड कर रही है.
उदयपुर की बढ़ी डेस्टिनेशन वेडिंग पहचान
गौरतलब है कि रेफल्स होटल उदयपुर पहले से ही हाई-प्रोफाइल शादियों के लिए प्रसिद्ध है.यहां पहले भी पीवी सिंधु, हार्दिक पंड्या और परी बिश्नोई जैसी हस्तियों की शादियां हो चुकी हैं. नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी ने उदयपुर को एक बार फिर देश के प्रमुख डेस्टिनेशन वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित कर दिया है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.