Phag Utsav at Jagdish Temple Udaipur:उदयपुर के जगदीश मंदिर में बसंत पंचमी से फाग उत्सव शुरू हो गया है, जो रंग पंचमी तक जारी रहेगा. प्रतिदिन भगवान को गुलाल अर्पित की जा रही है और सरसों के फूलों से विशेष श्रृंगार किया जा रहा है.
बसंत पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान जगदीश को पीले वस्त्र (पीतांबर) धारण कराए गए. सरसों के पीले फूलों से भगवान का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसे देख भक्त भाव-विभोर हो उठे. विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भोग लगाने के बाद भगवान को पहली गुलाल अर्पित की गई. इसके साथ ही मेवाड़ में होली के पर्व की अनौपचारिक शुरुआत हो गई. मंदिर के पुजारी गजेंद्र पुजारी ने बताया कि यह परंपरा सदियों पुरानी है और यहाँ की होली की झलक बिल्कुल वृंदावन के ‘बांके बिहारी’ मंदिर जैसी प्रतीत होती है.
भक्ति, भजन और गुलाल की होली
उत्सव के दौरान ढोलक, मंजीरे और भजनों की थाप पर भक्त झूमते नजर आ रहे हैं. प्रतिदिन राजभोग की आरती के बाद भगवान को गुलाल चढ़ाई जाती है और भक्तों पर प्रसाद स्वरूप अबीर-गुलाल उड़ाया जाता है. शाम के समय मंदिर में रौनक चरम पर होती है, जहाँ स्थानीय लोगों के साथ-साथ सात समंदर पार से आए पर्यटक भी राजस्थानी संस्कृति के इस रंग में रंगे नजर आते हैं.
आगामी तिथियों पर विशेष आयोजन
पुजारी परिवार के अनुसार, जैसे-जैसे फाल्गुन चढ़ेगा, उत्सव की भव्यता और बढ़ेगी. विशेषकर आमलकी एकादशी और पूर्णिमा के दिन मंदिर में विशेष सजावट की जाएगी. इन तिथियों पर हजारों की संख्या में भक्त मंदिर पहुँचते हैं और भगवान के साथ होली खेलते हैं. फाग उत्सव ने झीलों की नगरी उदयपुर के माहौल को पूरी तरह से खुशनुमा और भक्तिमय बना दिया है.
About the Author
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.