आग की लपटों की चपेट में आया युवक।
खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कुल्हड़िया गांव में अलाव से झुलसकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गुरुवार की देर शाम गांव के चौक पर हुई, जब वे ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रहे थे। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा
युवकों की पहचान
घायलों की पहचान कुल्हड़िया निवासी महेंद्र मुनि के 40 वर्षीय पुत्र कारे मुनि और सुभुकलाल शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र हेमंत कुमार के रूप में हुई है। आग लगने के बाद चौक पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
कैसे हुई घटना ?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव के चौक पर कई लोग अलाव के पास बैठे थे। इसी दौरान तेज हवा के झोंक से अलाव की लपटें अचानक भड़क उठीं। इन लपटों ने तुरंत ही दो युवकों के कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए।
ग्रामीणों बुझाई आग
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने कंबल और पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाया। इसके बाद, दोनों झुलसे हुए युवकों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. आनंद मोहन ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.