कनाडा में पंजाब के दो युवकों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दोनों युवक जालंधर के रहने वाले थे। जालंधर के बुढलाडा में रहने वाले युवकों के परिजनों को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो घर पर चीख पुकार मच गई।
युवकों की हत्या कनाडा के एडमोंटन शहर में हुई है। दोनों ही युवक स्टडी वीजा पर गए कनाडा गए हुए थे। इस घटना ने बुढलाडा क्षेत्र के गांवों को गहरे शोक में डुबो दिया है। बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर विदेश गए दोनों युवक हिंसा का शिकार हो गए।
कनाडा के एडमोंटन में दो पंजाबी छात्रों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जालंधर के बुढलाडा के पास के गांवों के रहने वाले छात्रों की पहचान गांव बरहा के गुरदीप सिंह (27) और गांव उद्दत सैदेवाला के रणवीर सिंह (18) के रूप में हुई है। दोनों पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे।
गुरदीप सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और शादीशुदा था। वह करीब ढाई वर्ष पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। उसकी पढ़ाई पूरी हो चुकी थी और वह वर्क परमिट पर जाने की तैयारी कर रहा था। गोलीकांड में बोहा क्षेत्र के गांव उड़त सैदेवाला निवासी 18 वर्षीय रणवीर सिंह की भी मौत हो गई। रणवीर सिंह अविवाहित था और करीब डेढ़ वर्ष पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वह पढ़ाई के सिलसिले में एडमोंटन में रह रहा था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.