चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने सेक्टर-3 थाना में तैनात एसआई लखविंदर सिंह और यशपाल कुंडू को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बना दिया है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही थाने में खुशी का माहौल बन गया।
यशपाल कुंडू को कुछ दिन पहले ही इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया था, जबकि लखविंदर सिंह को मंगलवार को इंस्पेक्टर बनाया गया। दोनों अधिकारियों के सम्मान में थाने में बधाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एसएचओ नरेंद्र पटियाल ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए चाय पार्टी का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने सेवा काल के दौरान लगन, ईमानदारी और पेशेवर तरीके से ड्यूटी निभाई है। कई हाई प्रोफाइल मामलों को सुलझाकर इन्होंने विभाग की छवि मजबूत की है। बेहतर कार्य के लिए दोनों को पहले भी डीजीपी और प्रशासक की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।
पदोन्नति के बाद दोनों अधिकारियों को थाना स्तर के साथ-साथ विभाग की ओर से अहम पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। सूत्रों की मानें तो किसी एक इंस्पेक्टर को जल्द ही किसी थाने का एसएचओ भी नियुक्त किया जा सकता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.