बैकुंठपुर| थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के समीप शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक किशोरी सहित दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी असंतुलन के कारण दुर्घटना हो गई। हादसे में नेहा कुमारी एवं विक्की कुमार घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.