आबकारी विभाग ने 80 उपनिरीक्षकों के पदस्थापना की सूची तीन दिन बाद फिर जारी कर दी है। इस नई सूची में 19 ऐसे हैं जिनके जिले बदले गए हैं। इस सूची के आने के बाद एक बार फिर विवाद उठने लगा है। कुछ उपनिरीक्षकों का आरोप है कि इन्हीं स्पेशल 19 के लिए सूची बदली गई है। वहीं कुछ ने आरोप लगाया है कि पहले इन 19 को उपकृत किया गया था। बता दें कि आबकारी विभाग ने 21 जनवरी को पीएससी से सलेक्ट हुए 85 में से 80 उपनिरीक्षकों की पदस्थापना सूची जारी की थी। तीन घंटे बाद ही मंत्री के आदेश के बाद इस सूची को निरस्त कर दिया गया था। क्योंकि इस सूची में मंत्री से अनुमोदन लिए बिना ही अपर आयुक्तों ने पदस्थापना दे दी थी। दो जिलों में बड़ा बदलाव
पुरानी और नई सूची को देखें तो बिलासपुर और कोरबा में बड़े बदलाव नजर आते हैं। नई पदस्थापना के मुताबिक बिलासपुर में 5 और कोरबा में 4 उपनिरीक्षकों को दूसरे जिलों से भेजा गया है। वहीं दुर्ग में दो और रायपुर, रायगढ़, धमतरी, सूरजपुर जैसे जिलों में भी एक-एक बदलाव हुए हैं। अधिकार को लेकर बवाल
21 को जारी हुई उपनिरीक्षकों के पदस्थापना सूची पर अधिकार को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। मंत्री लखनलाल देवांगन का आरोप था कि उनकी बिना जानकारी के ही यह सूची जारी की गई। जबकि नियमानुसार उनके बिना अनुमोदन के सूची जारी नहीं हो सकती है। उन्होंने आदेश जारी करने वाले अफसरों पर सात दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.