उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में रविदास शोभायात्रा के भंडारे में रविवार को युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस बीच दोनों गुटों के युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान पहले पक्ष के आनंद (28) की गोली मारकर और दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) की पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि छर्रे लगने से तीन अन्य घायल हो गए। वारदात के बाद से गांव में तनाव है, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेने की खबर है। जांच जारी है।
भगवानपुर के बिनारसी गांव में रविवार को रविदास शोभायात्रा निकाली गई, जिसका मंदिर में समापन हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर के समीप भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। इसके लिए शाम पांच बजे वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा थी। तभी युवकों के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई।
Trending Videos
2 of 7
रविदास शोभायात्रा के भंडारे में दो गुट भिड़े, मौके पर तैनात पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच दोनों गुट के युवकों में गोलियां चल गईं। पहले पक्ष के आनंद (28) निवासी बिनारसी के सीने में एक गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव लेने की कोशिश की तो पीड़ित परिजन-ग्रामीणों ने विरोध जताया।
3 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया और सड़क पर ही शव रखकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
4 of 7
रविदास शोभायात्रा के भंडारे में दो गुट भिड़े, मौके पर जमा भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, छरें लगने से घायल विकास, गगन और योगेंद्र को सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, देर रात गांव के ही खेत में दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) की लाश मिली। शरीर पर निशान मिलने से पीटकर उनकी हत्या करने की आशंका है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि गांव में भारी पुलिस बल तैनात है, मामले की जांच की जा रही है।
5 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी में तब्दील हो गया गांव
दो पक्षों की रंजिश में दो लोगों की हत्या होने के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। जिलेभर से पुलिस को गांव में भेजा गया। झबरेड़ा, रुड़की, कलियर, भगवानपुर समेत अन्य थाने और कोतवाली की पुलिस ने घटनास्थल, गांव के मुख्य चौक चौराहे के अलावा पीड़ित परिवार के घर के आसपास डेरा डाल लिया है।