कोंडागाँव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम बटराली के पास दोपहर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 2 ग्रामीणों की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को जेसीबी के माध्यम से बाहर निकालने के बाद पीएम के लिए भेज दी, वही घायलों को बेहतर उपचार के लिए पास के जिला अस्पताल भेजा गया है।
बता दें कि कोण्डागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटराली मे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क हादसे का शिकार हो गई, बांस लेकर नीराछिंदली जा रही ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, इस दौरान ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे दबने से 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण घायल हो गया, घटना की जानकारी लगते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुँच गई, सबसे पहले घायल युवक को अस्पताल भेजा गया, जबकि ट्रेक्टर के नीचे दबी शवो को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.