नूंह। नशा मुक्त भारत–सुरक्षित भारत संकल्प के तहत नूंह पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नशा मुक्ति टीम ने डोर टू डोर अभियान के दौरान गांव करमचंदपुर, नूंह में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया और ग्रामीणों को बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए सबसे बड़ा शत्रु है। यह युवाओं के भविष्य को अंधकारमय कर देता है। टीम ने ग्रामीणों से जिंदगी को हां, नशे को ना अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही नशा संबंधी गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने की अपील की। इसके अलावा टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति भी सचेत किया और साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी साझा की। उप-पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु लोहान ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना डायल 112 पर देने की अपील की। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.