अफसरों ने मांगे नमाज पढ़ने वालों के नाम
प्रशासनिक अफसरों ने मुस्लिम समाज से नमाज में शामिल होने वाले लोगों के नाम मांगे हैं। इन नामों के आधार पर नमाज के लिए पास जारी किए जाएंगे। नमाज दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच अदा की जाएगी। अफसरों ने नमाज पढ़ने के लिए कुछ विकल्प भी सुझाए हैं, जिनमें से किसी एक निर्धारित हिस्से में नमाज अदा कराई जाएगी। इससे पहले वर्ष 2016 में भोजशाला के छत वाले हिस्से में नमाज हुई थी।
भोजशाला परिसर में पूजा शुरू
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
| पद / विवरण | संख्या |
| एसपी रेंज अधिकारी | 13 |
| अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक | 25 |
| एसडीओपी / नगर पुलिस अधीक्षक | 67 |
| नगर निरीक्षक | 107 |
| उपनिरीक्षक / सहायक निरीक्षक | 393 |
| प्रधान आरक्षक / आरक्षक | 4375 |
| महिला पुलिसकर्मी | 933 |
| RAF प्लाटून | 08 |
| प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी | 2000 |
| पुलिस बल | 6461 |
Dhar Bhojshala Dispute Live: भोजशाला में 10 साल बाद नमाज और पूजा एक ही दिन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा
मध्य प्रदेश के धार की भोजशाला में बसंत पंचमी पर आज पूजा और नमाज दोनों एक साथ की जाएंगी। सूर्योदय के साथ ही भोजशाला में हिंदू पक्ष ने पूजा शुरू कर दी है। यह सूर्यास्त तक चलेगी। दोपहर में 1 से 3 बजे तक भोजशाला परिसर में ही मुस्लिम समाज नमाज भी अदा करेगा।
कल सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को धार भोजशाला मामले में बड़ा आदेश दिया था। आज 23 जनवरी (बसंत पंचमी, शुक्रवार) को हिंदू पक्ष को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मां सरस्वती (वाग्देवी) की पूजा की पूरी छूट दी गई, जबकि मुस्लिम पक्ष को दोपहर 1 से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने प्रशासन को दोनों के लिए अलग-अलग जगह तय करने, विशेष पास व्यवस्था करने और शांति-सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह व्यवस्था हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए दी। मामले की सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने की थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.