ये भी पढ़ें: राजस्थान के सीकर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की भिड़ंत में छह महिलाओं की मौत, तीन लोग हुए गंभीर घायल
पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 8 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है।
बारिश के कारण जिन परिवारों में आज शादियां थीं, उनकी चिंता भी बढ़ गई हालांकि कुछ देर बाद बारिश थम जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।
गौरतलब है कि इस वर्ष मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कड़ाके की सर्दी भी इस बार कुछ ही दिनों तक सीमित रही। नए साल की शुरुआत के केवल 8-10 दिन ही तेज सर्दी पड़ी, जबकि आमतौर पर दिसंबर से जनवरी तक घना कोहरा और मावठ का असर बना रहता था। इस बार न तो ज्यादा दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ी और न ही लंबे समय तक कोहरे का असर देखने को मिला।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.