टोंक शहर के मुख्य बाजार में कोतवाली थाना क्षेत्र के पास हुई चोरी ने व्यापारी और आम नागरिकों में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। चोर कोतवाली पुलिस थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर साढ़े चार लाख रुपए चोरी कर लिए गए। घटना पूरी तरह CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन नकाबपोश युवकों को चोरी करते हुए देखा गया।
रात में बेखौफ वारदात
सोमवार देर रात तीन नकाबपोश युवक बाइक पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी लोहे की रॉड से दुकान का शटर करीब दो फीट ऊपर उठाया और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
सुबह मालूम चली चोरी
मंगलवार सुबह करीब 7 बजे आसपास के दुकानदारों ने शटर उठा हुआ देखा और शक होने पर दुकान मालिक मोहम्मद जमील को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने गल्ला और तिजोरी जांची, तो साढ़े चार लाख रुपए गायब पाए।
व्यापारियों में आक्रोश, पुलिस गश्त पर सवाल
मुख्य बाजार में हुई चोरी से व्यापारियों में नाराजगी फैल गई। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष पाटनी सहित अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस गश्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
ये भी पढ़ें: झाब पंचायत समिति बहाली की मांग को लेकर जालोर कलेक्ट्रेट का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने सड़क किया जाम
CCTV फुटेज अहम सुराग
मामले की जानकारी देते हुएदुकानदार मोहम्मद जमील ने बताया कि CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन युवक बाइक से आए और कुछ ही मिनटों में चोरी कर फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.