Chhatarpur News: किसान तेजराम ने लोकल 18 से कहा कि उन्होंने टमाटर की अभिलाष वैरायटी लगाई हुई है. यह टमाटर की एक हाइब्रिड वैरायटी है. इसकी खासियत है कि टमाटर जल्दी खराब नहीं होता और पकने के बाद भी टाइट रहता है. इस वजह से मंडी में अच्छा भाव मिलता है.
दो बीघा में लगाया टमाटर
उन्होंने आगे कहा, ‘इस बार मैंने दो बीघा जमीन में टमाटर लगाया है और यह 15 फरवरी से टूटना शुरू हो जाएगा. पहली तुड़ाई 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी और जून-जुलाई माह तक यह टमाटर टूटता रहेगा. अभी टमाटर दो महीने 10 दिन का हो गया है और इसमें टमाटर आने शुरू हो गए हैं.’
लागत से तीन गुना ज्यादा मुनाफा
किसान बताते हैं कि दो बीघा में टमाटर उगाने में 90 हजार रुपये लागत आई है और वह आराम से 4 से 5 लाख रुपये का टमाटर बेच लेंगे. फिलहाल अभी टमाटर का भाव 800 से 1000 रुपये क्रेट चल रहा है. अगर यही भाव भी मिला, तो भी आसानी से शुद्ध मुनाफा ढाई लाख रुपये का हो जाएगा.
आधुनिक तरीके से कर रहे टमाटर की खेती
किसान तेजराम ने कहा कि उन्होंने टमाटर की खेती आधुनिक तरीके से की है, जिसमें बाली और तार की सहायता से टमाटर को टांगा जाता है. टमाटर को टांगने के लिए चार बार तार लगाना होता है, तब जाकर लाखों रुपये का टमाटर बेच पाते हैं.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.