Tips And Tricks: सर्दियों के मौसम में जूते धोकर सुखाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। धूप की कमी और ठंडी हवा की वजह से जूते कई दिनों तक गीले रहते हैं, जिससे उनमें बदबू, नमी और फंगस की समस्या पैदा हो जाती है. लेकिन कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर जूतों को न सिर्फ जल्दी सुखाया जा सकता है, बल्कि उनकी शेप और क्वालिटी को भी सुरक्षित रखा जा सकता है. जानिए सर्दियों में जूते सुखाने के आसान और असरदार तरीके.
सर्दियों में जूते सुखाने के आसान और कारगर घरेलू उपाय है सर्दियों का मौसम जहां सर्द हवाओं से परेशान करता है ,तो वहीं कुछ रोज़मर्रा के काम मुश्किल भी हो जाते है. जिसकी वजह से हमें बहुत बार मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है.इन्हीं में से एक काम है जूते धोकर सुखाना। ठंड और धूप की कमी के कारण जूते कई दिनों तक गीले रह जाते हैं. इससे उनमें बदबू, नमी और फंगस की समस्या हो सकती है. गंदे जूते पहनने से पैरों में भी बदबू आने लग जाती है कई बार जूतों का मटेरियल भी खराब हो जाता है और उनकी शेप बिगड़ने लगती है हालांकि, अगर सही तरीकों को अपनाया जाए तो सर्दियों में भी जूते जल्दी और सुरक्षित तरीके से सुखाए जा सकते हैं.

सर्दी के मौसम में जूते धोने के बाद सबसे पहला और जरूरी काम यही है की उनमें से अतिरिक्त पानी निकाला जाये. जूते धोते ही उन्हें हल्के हाथों से दबाकर पानी निकाल लें. हमे ध्यान रखना कि जूतों को मरोड़ें नहीं, इससे उनकी बनावट खराब हो जाएगी है. इसके बाद जूतों के अंदर से इनसोल (तलवा) निकाल लें. इनसोल में नमी ज्यादा रहती है और यही सबसे देर से सूखता है. इनसोल को अलग सुखाने से जूते जल्दी सूख जाते हैं और इनसोल निकालने से जूते में बदबू भी नहीं रहती है.

सर्दियों में अपने जूते सुखाने के लिए अखबार या टिश्यू पेपर बहुत काम आते हैं. जूतों के अंदर सूखा अखबार भर दें, इससे अंदर की नमी जल्दी सोख ली जाती है और बदबू भी कम होती है. अगर जूते ज्यादा गीले हों तो कुछ घंटों बाद अखबार बदल दें. यह तरीका खासकर वजनदार और भारी शूज के लिए बहुत असरदार है और बिल्कुल मुफ्त भी है क्योंकि अखबार हमें अपने घर पर आसानी से मिल जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्दी के मौसम में धोने के बाद अगर जूते जल्दी पहनने हों और समय कम हो, तो हेयर ड्रायर या रूम हीटर का उपयोग किया जा सकता है. ड्रायर को मीडियम हीट पर रखकर जूतों के अंदर और बाहर से हवा दें. यह रूम हीटर के सामने जूतों को थोड़ी देर के लिए रख दें. ड्रायर और हीटर को जूतों के बहुत पास न रखें और एक ही जगह लगातार हवा न दें. इससे जूतों का शेप सुरक्षित रहती है मतलब जूते पिघलेंगे लेंगे नहीं और नमी जल्दी निकल जाती है.

अगर सर्दियों के मौसम में आपके पास थोड़ा ज्यादा समय है, तो घर की रसोई में मौजूद नमक या सिलिका जेल भी मददगार साबित हो सकते हैं. एक कपड़े की पोटली में नमक भरकर जूतों के अंदर डाल दें. इससे नमी जल्दी सूख जाती है. इसी तरह नए जूतों के साथ मिलने वाले सिलिका जेल पैकेट भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ये नमी के साथ-साथ बदबू को भी कम करते हैं. इन आसान उपायों को अपनाकर सर्दियों में भी जूतों को सही तरीके से सुखाया जा सकता है. इससे जूते लंबे समय तक नए जैसे बने रहते हैं और बदबू या खराब होने की परेशानी से बचाव होता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.