पर्यावरणविद डॉ० कौशल किशोर जायसवाल बताते है कि सर्दियों के मौसम में कई लोगों को यह शिकायत रहती है कि स्नेक प्लांट की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं. इससे पौधा कमजोर और बेजान नजर आने लगता है. ठंड का असर, कम धूप और देखभाल में हुई छोटी-सी गलती इसका कारण बन सकती है.
स्नेक प्लांट आज के समय में घरों और दफ्तरों का सबसे पसंदीदा इनडोर पौधा बन चुका है. इसकी लंबी, सीधी और आकर्षक पत्तियां न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि यह हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है.

पर्यावरणविद डॉ० कौशल किशोर जायसवाल बताते है कि सर्दियों के मौसम में कई लोगों को यह शिकायत रहती है कि स्नेक प्लांट की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं. इससे पौधा कमजोर और बेजान नजर आने लगता है. ठंड का असर, कम धूप और देखभाल में हुई छोटी-सी गलती इसका कारण बन सकती है.

सर्दियों में स्नेक प्लांट को बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है. अधिक पानी देने से इसकी जड़ें सड़ने लगती हैं, जिससे पत्तियां पीली हो जाती हैं. उन्होंने बताया कि मिट्टी पूरी तरह सूखने के बाद ही पानी देना चाहिए. आमतौर पर 10 से 15 दिन में एक बार पानी देना पर्याप्त होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने कहा कि भले ही स्नेक प्लांट कम रोशनी में भी जीवित रह सकता है, लेकिन सर्दियों में इसे समय-समय पर धूप दिखाना जरूरी है. सुबह की हल्की धूप पौधे के लिए फायदेमंद होती है, जिससे पत्तियां हरी और चमकदार बनी रहती हैं.

सर्दियों में ठंडी हवा सीधे पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है. खासकर खुले बालकनी या खिड़की के पास रखा पौधा जल्दी खराब होता है. ऐसे में स्नेक प्लांट को घर के अंदर ऐसी जगह रखें, जहां ठंडी हवा का सीधा असर न पड़े.

उन्होंने कहा कि स्नेक प्लांट सामान्य तापमान में अच्छी तरह बढ़ता है. अत्यधिक ठंड इसके विकास को रोक सकती है. कोशिश करें कि पौधा 15 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में रहे, ताकि इसकी ग्रोथ प्रभावित न हो.

उन्होंने कहा कि सर्दियों में यह भी जरूरी है कि गमले में जल निकासी सही हो. अगर गमले में पानी जमा रहेगा तो जड़ें जल्दी खराब होंगी. हल्की और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी स्नेक प्लांट के लिए बेहतर मानी जाती है.

उन्होंने बताया कि स्नेक प्लांट की देखभाल बेहद आसान है. बस सही मात्रा में पानी, समय-समय पर धूप और ठंडी हवा से बचाव—इन तीन बातों का ध्यान रखकर आप सर्दियों में भी अपने स्नेक प्लांट को हरा-भरा और आकर्षक बनाए रख सकते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.