जींद में गिरफ्तार किया गया आरोपी।
जींद जिले की जुलाना पुलिस ने करसोला गांव से दो सांड चोरी करने के मामले में उत्तर प्रदेश के शामली निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उस्मान के रूप में हुई है, जिसे अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के पास
सरपंच की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला एवीटी स्टाफ जींद के प्रभारी उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि करसोला गांव के सरपंच महेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके गांव से दो सांड (झोटे) अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
तकनीकी जांच में सामने आया आरोपी का नाम मामले की गहन जांच के दौरान तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस को शामली निवासी उस्मान की संलिप्तता का पता चला। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी उस्मान पहले भी पशु चोरी के कई मामलों में शामिल रहा है और एक अन्य मामले में सेंट्रल जेल अंबाला में बंद था।
प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की गई गिरफ्तारी पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को 31 दिसंबर को अदालत में पेश किया। न्यायालय की अनुमति के बाद आरोपी को मुकदमे में शामिल कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
निशानदेही पर बरामद हुई चोरी की रकम पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर करसोला गांव में चोरी स्थल और शामली पशु मंडी के पास बिक्री स्थल की पहचान करवाई गई। जांच के दौरान आरोपी के कैराना स्थित मकान से चोरी की रकम में से 4050 रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को दोबारा अदालत में पेश कर आगे की रिमांड पर लिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.