5 Minutes Face Pack of Glowing Skin: डल स्किन और डार्क सर्कल की समस्या से परेशान लोगों के लिए यह खबर बेहद खास है, जिसमें बताया गया है एक सस्ता और असरदार देसी नुस्खा. मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और शहद से बना यह फेस पैक बिना किसी केमिकल के चेहरे को नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है. सिर्फ 5 रुपये से भी कम खर्च में तैयार होने वाला यह फेस पैक कुछ ही दिनों में स्किन को साफ, मुलायम और चमकदार बना सकता है. इस घरेलू नुस्खे के नियमित इस्तेमाल से डार्क सर्कल कम होते हैं और चेहरे की खोई हुई रौनक वापस आने लगती है.जानिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने का आसान तरीका, सही इस्तेमाल और जरूरी सावधानियां, ताकि आपकी स्किन रहे हमेशा हेल्दी.
घर पर बनाएं सस्ता और असरदार फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और शहद से बना यह फेस पैक न सिर्फ सस्ता है, बल्कि पूरी तरह नेचुरल भी है. खास बात ये है कि इसे बनाने में 5 रुपये से भी कम खर्च आता है और असर कुछ ही दिनों में नजर आने लगता है. आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर मुल्तानी मिट्टी चेहरे की गहराई से सफाई करती है और डार्क सर्कल कम करने में मदद करती है.
फेस पैक बनाने की सामग्री
मुल्तानी मिट्टी – 2 चम्मच
गुलाब जल – 3 चम्मच
शहद – आधा चम्मच
ऐसे बनाएं मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें. अब इसमें गुलाब जल डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं, ताकि एक स्मूद पेस्ट बन जाए. जब पेस्ट तैयार हो जाए, तो उसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर फिर से अच्छे से मिक्स करें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगाएं और 10 से 15 मिनट तक सूखने दें. इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें. पहली बार में ही आपको चेहरे पर ताजगी और ठंडक महसूस होगी.
कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
इस फेस पैक के नियमित इस्तेमाल से स्किन साफ दिखने लगती है, डार्क सर्कल हल्के पड़ते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ जाता है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं होता.
इस्तेमाल से पहले रखें ये सावधानियां
चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर खुजली, जलन या रैश हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद करें, हफ्ते में सिर्फ 2 बार ही इस फेस पैक का इस्तेमाल करें.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.