भाजपा के बच्चू सिंह सासनी में भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर बन गए हैं। उनका अकेला नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
सासनी ब्लॉक के सभागार में 20 जनवरी को एलडीबी (भूमि विकास बैंक) के डायरेक्टर पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया। भाजपा से बच्चू सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार यादव, सह निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार एवं शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार वर्मा ने उनका नामांकन लिया। डायरेक्टर पद के लिए एक ही नामांकन आने से बच्चू सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ।
बच्चू सिंह के समर्थन में भाजपा की सदर विधायक अंजुला माहौर, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह उर्फ भूरा मास्टर, संदीप जादौन, बंटी प्रधान, प्रेम कुमार शर्मा, अर्जुन सिंह, सोमेश सोलंकी, विक्रम सिंह, भानू ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.