Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन का सिंक हर घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला हिस्सा है. खाना बनाना, बर्तन धोना और पानी निकालना रोजमर्रा का काम है, लेकिन इससे पाइप में गंदगी जम जाती है और बेसिन बदबू देने लगता है. अक्सर लोग महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये पाइप को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इस खबर में जानिए कैसे आप एक आसान, सस्ता और असरदार तरीका अपनाकर इसे सही कर सकते हैं.
घर में किचन का सिंक सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. खाना धोना, बर्तन साफ करना और पानी निकालना रोजमर्रा का काम है. इससे पाइप में खाने के तेल, बचा हुआ खाना और अन्य कण जमा हो जाते हैं. लंबे समय तक जमा गंदगी बेसिन में बदबू पैदा कर देती है और दाग भी लगने लगते हैं, जिससे रोजमर्रा की सफाई मुश्किल हो जाती है.

बाजार में सिंक साफ करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं, लेकिन इनमें रसायन अधिक मात्रा में होते हैं. ये महंगे भी होते हैं और लगातार इस्तेमाल करने से पाइप कमजोर हो सकता है. केमिकल के कारण हाथों में एलर्जी, त्वचा पर जलन और सांस में तकलीफ जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए लोग घरेलू और सुरक्षित विकल्प ढूंढते हैं.

घर में उपलब्ध बेकिंग सोडा, सिरका और गर्म पानी से यह समस्या आसानी से हल की जा सकती है. यह तरीका सुरक्षित, सस्ता और असरदार है. पाइप और हाथों को नुकसान नहीं पहुंचाता और बेसिन को चमकदार और बदबू रहित बनाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले सिंक में पड़े बर्तन और कचरा हटा दें. ड्रेन का रास्ता पूरी तरह साफ होना चाहिए. यह जरूरी है ताकि सफाई का घोल पाइप के अंदर जाकर जमा गंदगी और चिकनाई तक पहुंच सके और उसे ढीला कर सके.

अब सिंक के ड्रेन में धीरे-धीरे बेकिंग सोडा डालें. कोशिश करें कि सोडा सीधे पाइप में जाए. बेकिंग सोडा गंदगी और बदबू पैदा करने वाले कणों को तोड़ने में मदद करता है. लंबे समय से जमा चिकनाई को भी ढीला कर देता है, जिससे पाइप साफ होना आसान हो जाता है.

बेकिंग सोडा डालने के बाद ड्रेन में सिरका डालें. सिरके की वजह से झाग बनते हैं और गंदगी और चिकनाई आसानी से बाहर आती है. लगभग 15-20 मिनट बाद 2 लीटर बहुत गर्म पानी धीरे-धीरे डालें. गर्म पानी सारा मैल, बदबू और घोल को बहाकर पाइप को पूरी तरह साफ कर देता है.

इस पूरी प्रक्रिया के बाद बेसिन चमकने लगता है और बदबू पूरी तरह गायब हो जाती है. यह तरीका पाइप के लिए सुरक्षित है और खर्च भी कम आता है. हफ्ते में एक बार यह सफाई करने से सिंक हमेशा साफ, चमकदार और बदबू रहित रहता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.