पूड़ी, पकौड़ी या मठरी के बाद बचा तेल फेंकने की जरूरत नहीं. सिर्फ छलनी नहीं बल्कि रूई या टिश्यू पेपर से छानने पर तेल फिर हो जाता है साफ. बारीक छलनी और कॉर्न स्टार्च से जली गंदगी भी निकल जाती है. सही तरीके से छानकर और स्टोर करें तेल दोबारा इस्तेमाल लायक बन जाएगा.
घर में जब पूड़ी, पकौड़ी या मठरी बनती है, तो तेल में जले हुए कण रह जाते हैं. इसके बाद तेल देखने में इतना खराब लगता है कि दोबारा इस्तेमाल करने का मन नहीं करता, जबकि तेल फेंकना भी सही नहीं लगता.

अक्सर लोग गंदे तेल को साधारण छलनी से छान लेते हैं, लेकिन उससे सिर्फ बड़े टुकड़े ही निकलते हैं. बारीक काले कण तेल में ही रह जाते हैं जिससे अगली बार तलने पर वही गंदगी फिर से चिपक जाती है.

इस समस्या का एक आसान उपाय है रूई का इस्तेमाल. साफ कॉटन को हल्का फैलाकर छलनी पर बिछा दें. अब गुनगुना तेल धीरे-धीरे छानें. रूई सारी गंदगी रोक लेगी और नीचे साफ तेल निकल आएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर रूई न हो तो टिश्यू पेपर भी काम आ सकता है. छलनी में एक या दो लेयर टिश्यू बिछाकर तेल छानें. टिश्यू महीन कणों को पकड़ लेता है और तेल पहले से काफी साफ नजर आता है.

तेल साफ करने में छलनी का चुनाव भी जरूरी है.जितनी बारीक जाली वाली छलनी होगी उतना अच्छा रिजल्ट मिलेगा. रूई या टिश्यू के साथ बारीक छलनी इस्तेमाल करने से तेल ज्यादा साफ और उपयोग लायक बनता है.

तेल ज्यादा गंदा हो तो कॉर्न स्टार्च मदद करता है. तेल को हल्का गर्म करें और पानी में घुला मक्के का आटा डालें. धीरे-धीरे चलाने पर गंदगी उससे चिपक जाती है और अलग हो जाती है.

तेल साफ होने के बाद उसे पूरी तरह ठंडा होने दें. फिर किसी साफ और सूखे डिब्बे में छानकर भरें. ढक्कन बंद करके रखें, ताकि अगली बार तलने में तेल साफ रहे और स्वाद भी खराब न हो.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.