Winter Hair Care Tips: सर्दियों के मौसम में रूखापन और नमी की कमी के कारण बालों का झड़ना आम समस्या बन जाता है. ठंडी हवाएं और ड्राई स्कैल्प बालों को कमजोर बना देते हैं. ऐसे में सही हेयर केयर बेहद जरूरी है. नियमित तेल मालिश, हल्का शैंपू, कंडीशनर का इस्तेमाल और पोषक तत्वों से भरपूर आहार बालों को मजबूती देता है. घरेलू ब्यूटी टिप्स अपनाकर आप न सिर्फ हेयर फॉल कम कर सकते हैं, बल्कि बालों की खोई हुई चमक भी वापस पा सकते हैं.
सबसे पहले तेल मालिश की बात करें तो हफ्ते में कम से कम दो बार गुनगुने तेल से सिर की मालिश जरूर करनी चाहिए. नारियल तेल में थोड़ा सा कैस्टर ऑयल या बादाम का तेल मिलाकर हल्के हाथों से मसाज करें. इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं. दूसरा अहम टिप है सही शैंपू का चुनाव. सर्दियों में रोजाना बाल धोने से बचें. हफ्ते में दो बार माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें. बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने की आदत तुरंत छोड़ दें, क्योंकि इससे बालों की नेचुरल नमी खत्म हो जाती है और झड़ने की समस्या बढ़ती है.डैंड्रफ भी सर्दियों में बाल झड़ने की बड़ी वजह बनता है.
बालों के लिए खास फायदेमंद माना जाता
इसके लिए महिना जैन घरेलू नुस्खा बताती हैं. एक कटोरी दही में नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट बाद हल्के हाथों से धो लें. यह उपाय हफ्ते में एक बार करने से डैंड्रफ कम होता है और बालों की जड़ें साफ रहती हैं. खानपान का भी बालों की सेहत से सीधा संबंध है. सर्दियों में अक्सर लोग पानी कम पीते हैं, जिससे शरीर में ड्रायनेस बढ़ जाती है. दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं. इसके साथ ही डाइट में हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और प्रोटीन युक्त चीजें शामिल करें. आंवला, गुड़ और तिल का सेवन बालों के लिए खास फायदेमंद माना जाता है.
बालों को कमजोर बना देता
आखिरी और जरूरी सलाह यह है कि बालों पर ज्यादा हीट का इस्तेमाल न करें. सर्दियों में हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर का ज्यादा प्रयोग बालों को कमजोर बना देता है. अगर ड्रायर का इस्तेमाल करना ही पड़े, तो लो हीट सेटिंग पर करें. महिना जैन का कहना है कि अगर इन आसान टिप्स को नियमित रूप से अपनाया जाए, तो सर्दियों में बाल झड़ने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है और बाल फिर से घने, मजबूत और चमकदार बन सकते हैं.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.