जालंधर के न्यू बलदेव नगर इलाके में रोड किनारे स्थित एक सरकारी बाथरूम (सार्वजनिक शौचालय) से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना रामामंडी के जांच अधिकारी बलकरण सिंह ने बताया कि पुरुष बाथरूम के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की तलाशी के दौरान कोई पहचान पत्र नहीं मिला। इस कारण शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। स्थानीय लोग बोले- लंबे समय से बाथरूम का उपयोग नहीं हो रहा स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह बाथरूम बाजार के लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन लंबे समय से इसका उपयोग नहीं हो रहा था। बाथरूम के अंदर लगी टोटियां और अन्य सामान पहले ही चोरी हो चुके थे। लोगों ने बताया कि उन्होंने मृतक को कभी-कभार आते-जाते जरूर देखा था, लेकिन उसके बारे में उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं है। पुलिस को शव मिलने की सूचना करीब दो घंटे पहले दी गई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.