Best Diet and Seeds for Hair Growth Hair Care Tips: हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बालों की समस्याओं से निजात पाने के लिए सुपरफूड जैसे अलसी, चिया और कद्दू के बीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है. ये बीज ओमेगा-3 और जिंक से भरपूर होते हैं जो हेयर फॉल रोकते हैं और बालों में चमक लाते हैं.
बाल हमारी पर्सनैलिटी और खूबसूरती का अहम हिस्सा माने जाते हैं. घने, लंबे और चमकदार बाल न सिर्फ लुक को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं. लेकिन आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में बालों से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं. गलत खानपान, नींद की कमी, मानसिक तनाव और केमिकल-युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बालों को कमजोर बना रहा है. कम उम्र में ही बाल झड़ना, रूखापन, दोमुंहे बाल और ग्रोथ का रुक जाना आम समस्या बन चुकी है.

हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अगर आप बिना किसी साइड इफेक्ट के बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ खास बीज आपकी मदद कर सकते हैं. अलसी, चिया और कद्दू के बीज को आज सुपरफूड माना जाता है. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व बालों की जड़ों को अंदर से मजबूती देते हैं और स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखते हैं. नियमित सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ को नेचुरल तरीके से सपोर्ट मिलता है.

अक्सर लोग कद्दू की सब्ज़ी तो खाते हैं, लेकिन उसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं. जबकि कद्दू के बीज बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इनमें जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और प्रोटीन अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जो बालों के झड़ने को कम करने में मदद करता. है जिंक स्कैल्प को पोषण देता है और नई ग्रोथ लाने में मदद करता है. आप कद्दू के बीजों को हल्का भूनकर स्नैक की तरह, सलाद या सूप में मिलाकर आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं, जो बालों के रोमों को अंदर से पोषण देते हैं. इनमें मौजूद लिग्नन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. अलसी के नियमित सेवन से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों में नेचुरल शाइन आती है. यह सूखी स्कैल्प और डैंड्रफ की समस्या को भी कम करने में मददगार है. अलसी को पीसकर दही, स्मूदी या सलाद में मिलाकर सेवन किया जा सकता है.

चिया सीड्स का नाम सुनते ही अधिकतर लोग वजन घटाने के बारे में सोचते हैं, लेकिन ये बालों के लिए भी काफी फायदेमंद हैं. चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं. ये बालों को टूटने से बचाने और उनकी ग्रोथ को तेज करने में मदद करते हैं. चिया सीड्स बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं और ड्रायनेस को कम करते हैं. इन्हें पानी में भिगोकर, दही या स्मूदी के साथ आसानी से खाया जा सकता है.

इन बीजों का असर तभी नजर आता है, जब आप अपनी लाइफस्टाइल पर भी ध्यान दें. संतुलित आहार, भरपूर पानी पीना और पर्याप्त नींद बालों की सेहत के लिए जरूरी है. इसके साथ ही केमिकल-युक्त शैंपू, हेयर कलर और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करना चाहिए. नेचुरल हेयर केयर रूटीन अपनाकर और इन पोषक बीजों को रोज़ाना डाइट में शामिल कर आप बालों को लंबा, घना और मजबूत बना सकते हैं. सही पोषण और अच्छी आदतें बालों की खूबसूरती को लंबे समय तक बनाए रखती हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.