Bay Leaf planting Tips: आप भी छत या बालकनी में तेज पत्ते का पौधा गमले में उगाना चाहते हैं? तो आपको कुछ जरूरी टिप्स अपनाने होंगे. वाटिका नर्सरी के एक्सपर्ट के अनुसार 6 महीने में पत्ते मिलते हैं. इसको आप गमले या खाली पड़ी जमीन में लगा सकते हैं. इससे सालभर में 8-10 kg उत्पादन होता है.
जानिए गमले में लगाने का एक्सपर्ट टिप्स
दरअसल, हम बात कर रहे हैं तेज पत्ते की. जिसे आप अपने बालकनी में भी लगा सकते हैं. या छत पर गमले में भी लगा सकते हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि डेढ़ से लेकर दो फीट का पौधा लगाते हैं तो आप 6 महीने के बाद इसका स्वाद ले सकते हैं. साथ हीअपनी सब्जियों का स्वाद बढ़ा सकते हैं.
क्या कहते हैं नर्सरी के एक्सपर्ट
वाटिका नर्सरी के ओनर और एक्सपर्ट बताते हैं कि तेज पत्ते का पौधा को यदि आप लगाते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. जैसे डेढ़ फीट से लेकर 2 फीट का पौधा नर्सरी से आप खरीदें. इसको लगाने के 6 महीने बाद इसे आप पेट लेकर अपनी सब्जियों का स्वाद बढ़ा सकते हैं.
पूरे साल मिलेगा 8-10 केजी पत्ता
6 महीने से 1 साल के अंदर में यह चार से पांच फीट का पौधा हो जाता है. पूरे साल में एक पौधे से पत्ता आपको 8 kg से लेकर 10 kg के बीच में निकलता है. यदि इसके पौधे जमीन में सीधा लगाते हैं तो 12 फीट का होगा. यदि आप गमले में लगाते हैं तो 6 से 7 फीट का होगा.
80-200 रुपये में मिलेगा पौधा
जिस प्रकार से लीची का पौधा होता है ठीक उसी प्रकार से ही भी पौधा आपको दिखेगा. लेकिन यह आपके गार्डन की खूबसूरती को बढ़ा देता है. साथ में चारों तरफ इसकी सुगंध ऐसे फैलेंगी कि पूरा माहौल सुगंधित हो उठेगा. इसका पौधा ₹80 में छोटा एक से डेढ़ फीट का मिलेगा. बड़ा पौधा यदि 4 से 5 फीट का लेते हैं तो 200 में आपको मिलेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.