Raipur News: बोगनवेलिया के पौधे को गमले और जमीन दोनों में आसानी से लगाया जा सकता है. अगर इसे गमले में लगाया जाए, तो इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी आसान हो जाता है.
उन्होंने बताया कि बोगनवेलिया को गमले और जमीन दोनों में आसानी से लगाया जा सकता है. यदि इसे गमले में लगाया जाए, तो इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी काफी आसान होता है. घरों की छत, बालकनी, प्रवेश द्वार या बाउंड्री वॉल के पास इसे सजावटी रूप में लगाया जा सकता है. जमीन में लगाने पर यह पौधा तेजी से फैलता है और दीवारों या गेट के पास बेहद आकर्षक रूप ले लेता है.
लंबे समय तक चलने वाला पौधा
एक्सपर्ट हेमलाल पटेल ने आगे बताया कि बोगनवेलिया का पौधा अगर सिर्फ लगाकर छोड़ भी दिया जाए, तो यह लंबे समय तक चलता है. हालांकि समय-समय पर कटिंग या छंटाई करते रहने से यह पौधा गुलदस्ते के आकार में बेहद सुंदर दिखाई देता है और फूलों की संख्या भी बढ़ जाती है. इसकी एक और खासियत यह है कि इसमें बहुत अधिक मात्रा में फूल आते हैं, जिससे पूरा पौधा रंग-बिरंगे फूलों से ढक जाता है.
उन्होंने जानकारी दी कि महासमुंद जिले के सरायपाली स्थित ग्रीन लाइफ नर्सरी में बोगनवेलिया की 8 से 10 अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध हैं. इनमें अलग-अलग रंगों और डिजाइन वाले पौधे शामिल हैं. खासतौर पर रानी कलर और बॉर्डर में सेंडिंग वाली वैरायटी लोगों को काफी पसंद आ रही है. गमले में लगाने के लिए 12 इंच से लेकर 22 इंच तक के गमले उपयुक्त माने जाते हैं और जैसे-जैसे पौधे की जड़ें फैलती हैं, उसी अनुसार गमले का साइज बढ़ाया जा सकता है.
50 से 5000 रुपये का पौधा
कीमत की बात करें, तो बोगनवेलिया के पौधे 50 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक उपलब्ध हैं. पौधे का आकार, उम्र और डिजाइन के अनुसार इसकी कीमत तय होती है. कम खर्च और कम देखरेख में लंबे समय तक सुंदरता देने वाला बोगनवेलिया पौधा गार्डनिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.