Beauty Tips : रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट रागनी के अनुसार दही, एलोवेरा जेल, हल्दी और शहद से बना फेस पैक हफ्ते में दो से तीन बार लगाने पर टैनिंग 70 प्रतिशत तक हट सकती है. इससे आपको ब्यूटीपार्लर भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़गी.
रांची की जाने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट रागनी बताती हैं कि अगर चेहरे में टैनिंग हो गई है, चेहरे पर या बॉडी में कहीं पर भी अगर यह है तो ऐसे में आपको दही और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए. दरअसल, इसमें एंटी टैनिंग एजेंट काफी होता है, जो प्राकृतिक रूप से चेहरे से टैन हटाने में मदद करते हैं.
ऐसे बनाना है फेस पैक
ब्यूटी एक्सपर्ट रागनी बताती हैं कि सबसे पहले आपको घर का दही लेना होगा. हालांकि बाहर का भी है तो कोई दिक्कत नहीं. एक कटोरी में दो चम्मच दही लें. ध्यान रहे, दही गाढ़ा होना चाहिए और उसमें एक चम्मच ऐलोवेरा जेल डालें, एक चुटकी हल्दी डालें और थोड़ा सा शहद डालें और और इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
इसे मिलाने के बाद अब चेहरे पर अच्छे से लगा लें, गले व कान सब जगह इसे लगाना है. अगर हाथ में टैनिंग है तो इसे हाथ में भी लगा लें और कम से कम 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें और कोई बढ़िया मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें. अगर बहुत ज्यादा चेहरे पर टैनिंग है तो आप हफ्ते में तीन बार करिए और अगर नॉर्मल टैनिंग है तो हफ्ते में दो बार ही करना है.
मिलेगा चमत्कारिक रिजल्ट
उन्होंने आगे बताया कि फिर आप देखेंगे की चमत्कारिक रिजल्ट आपके सामने होगा. आपके चेहरे की रंगत निखरेगी. एक हफ्ते में 40% तक टैनिंग चला जाएगा और 2 हफ्ते में 60-70% और ऐसा आप लगातार एक महीना कर लेते हैं तो पार्लर के हजार रुपए आपको देने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. दही में लैक्टिक एसिड होता है. जो चेहरे से टैनिंग हटाकर रंगत निखारने का काम करता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.