जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को हुए लैंडमाइन विस्फोट में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा केरी इलाके में उस समय हुआ जब सेना के जवान अग्रिम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
अचानक लैंडमाइन में विस्फोट होने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।
अधिकारियों के अनुसार, घुसपैठ रोकने के लिए अग्रिम इलाकों में लैंडमाइन बिछाई जाती हैं। कई बार बारिश के कारण ये माइंस अपनी जगह से खिसक जाती हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.