Ranjana skin glow tips : बस्तर की ब्यूटी एक्सपर्ट रंजना मेठानी ने फ्री वाला डेली स्किन रूटीन बताया है. उनके अनुसार SPF, घरेलू नुस्खे जैसे चावल का आटा, गुलाब जल, दही बेसन, जायफल, टमाटर से स्किन में ग्लो और ब्राइटनेस आती है. यह बिल्कुल नुकसनदायक नहीं होती है.
रंजना मेठानी बताती हैं कि स्किन ग्लो और शाइन करने के लिए सबसे पहले SPF लगाना चाहिए. आप इसे फेस वॉश से चेहरा क्लीन करने के बाद लगा सकते हैं. अगर लोग घरेलू नुस्खों की ओर जाना चाहते हैं तो चावल के आटे में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं. या दही और बेसन का पेस्ट बनाकर भी लगाया जा सकता है.जायफल का पाउडर और गुलाब जल मिलाकर लगाने से भी स्किन का कॉम्प्लेक्शन काफी हद तक ठीक होता है.टमाटर का रस, थोड़ा सा शहद और शक्कर मिलाकर पेस्ट बनाकर भी लगाया जा सकता है. इससे टैनिंग रिमूव होती है और स्किन में अच्छा ग्लो और शाइन आता है.
इसे दो-तीन दिन लगातार लगाना चाहिए.इसके बाद हफ्ते में एक बार लगाना पर्याप्त है.इसे रोज नहीं लगाना चाहिए, चाहे वह घरेलू हो या रेडीमेड.चेहरे में दो-तीन दिन लगाने फर्क दिखाई देने लगता है.
दिन भर कैसे करें स्किन का केयर
दिन भर चेहरे पर ग्लो बनाए रखने के लिए अपनी स्किन के अनुसार फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए. आजकल बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध हैं. ऑयली, ड्राय या पिंपल-प्रोन स्किन के अनुसार फेस वॉश आते हैं. कहीं निकलते समय सनस्क्रीन क्रीम जरूर लगानी चाहिए. अगर आपका कॉम्प्लेक्शन अच्छा है तो 30–45 SPF तक की सनस्क्रीन क्रीम लगा सकते हैं.
UV प्रोटेक्शन भी होना चाहिए. ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह हर्बल कंपनी के प्रोडक्ट लेना बेहतर है. रात में मॉइस्चराइजर या कोल्ड क्रीम लगाई जा सकती है. मॉइस्चराइजर लगाने से चेहरे की त्वचा स्वस्थ और संतुलित रहती है.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.