{“_id”:”6991fcb5591149ddec026078″,”slug”:”dsfg-grnoida-news-c-1-noi1095-3956912-2026-02-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Noida News: झगड़े में व्यक्ति को छत से फेंकने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नोएडा। सेक्टर-5 हरोला में झगड़े में एक युवक को छत से फेकने का आरोप पति-पत्नी पर लगा है। घायल युवक का इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। आरोप है कि शराब के नशे मे झगड़ा बढ़ने पर एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की और फिर उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया। घायल युवक के भाई ने शिकायत देकर फेज-1 थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। बिहार अररिया के रहने वाले मुकेश कुमार महत्तो ने पुलिस को बताया कि उनका 26 वर्षीय भाई नितिश कुमार काम की तलाश में नोएडा आया था। वह 8 फरवरी को हरौला सेक्टर-5 स्थित आकाश के घर रुका हुआ था। नितिश और आकाश ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मुकेश का आरोप है कि झगड़ा बढ़ने पर आकाश और उसकी पत्नी ने नितिश के साथ मारपीट की और फिर उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया। मौके पर मौजूद हर्ष और आशुतोष नाम के युवकों ने उसे इलाज के लिए सेक्टर-39 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफरदंगज रेफर कर किया। थाना प्रभारी अमित मान ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो