Best Low Maintenance Indoor Plants: घर का इंटीरियर करना हो या करनी हो हवा शुद्ध, ये पांच पौधे बहुत काम आएंगे. इन्हें बहुत देखभाल की जरूरत नहीं होती और लो मेंटिनेंस में भी ये आपके घर की हवा को साफ रखने का काम करते हैं. यह हरियाली घर में सकारात्मक माहौल भी बनाती है.
ये पांच पौधे लगा लें
रबर प्लांट, स्नेक प्लांट, ज़ामिओकुलकस, पीस लिली, एरिका पाम. ये पांचों पौधे ऐसे हैं, जिन्हें आप अपने लिविंग रूम में भी आसानी से लगा सकते हैं. इन पौधों को पानी की जरूरत बहुत ही कम पड़ती है. 24 घंटे में आप एक गिलास पानी दे दीजिए, बस आपका काम हो गया. इनमें ज्यादा कटाई-छंटाई की भी जरूरत नहीं पड़ती.
बार-बार गमला बदलना, बार-बार खाद डालना या बहुत ज्यादा धूप की रोशनी, इन सब चीजों की इन पौधों को जरूरत ही नहीं पड़ती. ये बिना सीधी धूप के भी आराम से जीवित रह लेते हैं. बस लिविंग रूम में एक खिड़की होनी चाहिए, जहां से बाहर की हवा आ सके और दिन में थोड़ी देर के लिए हल्की धूप मिल जाए. इसके अलावा और कुछ खास करने की जरूरत नहीं पड़ती है.
मिलेंगे कई फायदे
एक्सपर्ट प्रभात कुमार बताते हैं कि इन पौधों से आपको कई फायदे मिलेंगे. सबसे पहले तो आपको डेकोरेशन के लिए नकली पेड़-पौधों की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिनका कोई खास मतलब नहीं होता. आपके घर में असली पेड़-पौधे होंगे, जो पूरे घर के वातावरण को शुद्ध करेंगे और हवा को साफ करेंगे. इससे आपको एयर प्यूरीफायर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और घर में एक सकारात्मक माहौल बना रहेगा.
घर में पॉजटिविटी फील होती है
आप खुद महसूस करेंगे कि आपके घर में पहले के मुकाबले ज्यादा पॉजिटिव ऊर्जा है. आपको अच्छा और खुश महसूस होगा, काम में मन लगेगा और अंदर से सुकून का एहसास होगा. पेड़-पौधे सकारात्मक ऊर्जा देते हैं, जिससे आपका मूड भी फ्रेश रहता है और मेहमानों को भी घर का माहौल काफी अच्छा लगता है. उन्हें लगेगा कि वे किसी सकारात्मक वातावरण में बैठे हैं और वे जरूर आपके घर और आपके चुनाव की तारीफ करेंगे.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.