नए साल के मौके पर नेपाल के पशुपतिनाथ दर्शन करने गए बिहार के 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में दो बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के, जबकि एक पटना जिला के बाढ़ के रहने वाला था। लेकिन वो भी बलिया में ही घर बना कर रहता था। तीनों लोहा
तीनों के परिजन को हादसे की जानकारी मंगलवार यानी 3 दिन बाद मिली। तीनों के परिजन लाश को लेने के लिए नेपाल रवाना हो गए हैं। मृतकों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के शादीपुर करारी गांव के रहने वाले रमेश सिंह के बेटे 40 साल के बिट्टू कुमार, बलिया नगर परिषद क्षेत्र के बड़ी बलिया के रहने वाले मोहन दास के बेटे 50 साल के अरविंद कुमार और पटना के बाढ़ के रहने वाले 45 साल के रजनीश कुमार उर्फ गोल्डन के रूप में हुई है।
तीनों बचपन के दोस्त थे, काठमांडू में पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए गए थे
तीनों मृतक बचपन के दोस्त थे और नए साल के मौके पर नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर का दर्शन करने के लिए 31 दिसंबर को घर से निकले थे। 1 जनवरी को उन लोगों ने पशुपतिनाथ का दर्शन-पूजन किया, जिसका फोटो भी परिजनों को शेयर किया था। इसके बाद 3 जनवरी से तीनों के परिवार के लोगों से उनकी बातचीत बंद हो गई। तीनों का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।
नेपाल के लोकल न्यूज चैनल के जरिए मिली जानकारी
परिजन 3 जनवरी से ही कोई जानकारी न मिलने की वजह से परेशान थे। अलग-अलग तरीके से तीनों के बारे में पता करने में जुटे थे। मंगलवार को नेपाल का लोकल न्यूज सर्च करने पर तीनों के मौत की जानकारी मिली। इसके बाद सभी के परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं।
नेपाल के लोकल न्यूज चैनल के मुताबिक, शनिवार की रात टाटा सुमो N1J-1778 पर सवार होकर 9 लोग काठमांडू से वीरगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बागमती प्रांत के मकवानपुर जिले के भीमफेदी क्षेत्र में कुलेखनी- काठमांडू खंड पर टाटा सुमो अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को हेटौंडा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां की रजनीश कुमार, अरविंद कुमार और बिट्टू कुमार सहित 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.