रोहतक के बार एसोसिएशन में आयोजित कार्यक्रम में सेशन जज नीरजा कुलवंत कलसन का आशीर्वाद लेते हुए वकील अश्वनी।
रोहतक की सेशन जज नीरजा कुलवंत कलसन के सम्मान में बार एसोसिएशन की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन व बार एसोसिएशन द्वारा नीरजा कुलवंत कलसन को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रमोशन के बाद हाईकोर्ट में जज बनने पर बधाई दी।
सम्मान समारोह के दौरान सिटिंग जज रहते हुए हाईकोर्ट में प्रमोट हुई हरियाणा की पहली जज नीरजा कुलवंत कलसन ने मंच पर माइक लेते हुए कहा कि जो बोलना चाहती थी, वो भी भूल गई। जब रोहतक में पोस्टिंग हुई तो लोगों को बताया कि पोस्टिंग रोहतक हुई है तो लोगों ने रोहतक को एक हव्वा बना रखा था।
सेशन जज नीरजा कुलवंत कलसन ने कहा कि रोहतक मेरे लिए नया एरिया नहीं था। रोहतक में करीब ढाई-तीन साल में कोई दिक्कत नहीं हुई। लेकिन रोहतक है तो छोटा मोटा चलता रहता है। यहां के लोग अपनी मर्जी भी चला लेते हैं और मेरी भी मान लेते है।
बार एसोसिएशन में आयोजित कार्यक्रम में सेशन जज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए।
वकील के साथ हुए दो किस्से किए साझा सेशन जज नीरजा कुलवंत कलसन ने कहा कि एक बार एक वकील आया और बोला कि आज बहस नहीं हो सकती। जब वकील से कहा कि तारीख तो आपकी पसंद की दी थी। तो वकील ने कहा कि कल पार्टी आ गई और पार्टी बताकर थोड़ी आई थी। अब पार्टी को छोड़कर बहस की तैयारी कौन करता।
नीरजा कुलवंत कलसन ने कहा कि एक बार एक वकील चैंबर के बाहर आया और बोला कि मैडम से मिलता है। उस समय मैं कोई जजमेंट लिखवा रही थी। इस पर वकील ने कहा कि आज देखता हूं कि कब तक जजमेंट लिखवाती हैं, आज तो मिलकर ही जाउंगा। ऐसे छोटे मोटे किस्से होते रहते हैं।

बार एसोसिएशन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित वकील।
कार्यक्रम के दौरान वकील की हरकतों से लगे ठहाके कार्यक्रम के दौरान एक वकील अश्वनी ने अपनी हरकतों से पूरे हॉल में ठहाके लगवाए। जब सेशन जज नीरजा कुलवंत कलसन ने वकील अश्वनी का नाम लिया तो वह दौड़कर आया और बोला कि आज मेरे भगवान ने मुझे याद कर लिया। बार का सबसे छोटा वकील हूं। मंच पर सेशन जज से आशीर्वाद मांगा कि हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट का वकील बन जाउं।
मंच से एडीजे ने कहा, रोहतक एक बीमारी है कार्यक्रम के दौरान मंच से एडीजे रजनी यादव ने कहा कि रोहतक एक बीमारी है। लग जाए तो अच्छा है, ना लगे तो उससे भी अच्छा है। जहां वापिस आते है जज बार बार और जाते हैं बद दुवाओं के साथ तो हाईकोर्ट पहुंच जाते हैं। यहां के लोगों की बद दुवाओं में भी ताकत है।

कार्यक्रम डीसी सचिन गुप्ता को सम्मानित करते हुए।
सेशन जज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया बार एसोसिएशन की तरफ से सेशन जज नीरजा कुलवंत कलसन को हाईकोर्ट का जज बनने पर बधाई दी और बार की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, जिला प्रशासन की तरफ से पहुंचे डीसी सचिन गुप्ता को भी बार की तरफ से सम्मानित किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.