श्रीगंगानगर जिले की रायसिंहनगर थाना पुलिस और एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने गश्त के दौरान 1 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ अभियान के तहत की है। पुलिस ने बताया कि रायसिंहनगर-श्रीविजयनगर रोड पर गांव 35 एनपी के पास आरोपी सुरेंद्र कुमार (32), संजीव कुमार (33) और राकेश कुमार (31) को पकड़ा गया है।
जिनके कब्जे से 1.750 किलो अफीम बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। जांच थानाधिकारी समेजा कोठी कृष्णकुमार को सौंपी गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.