प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक सवाई माधोपुर की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक एक्सप्रेस हाईवे की दिशा से आ रहा था। एक ट्रक में सब्जियां भरी हुई थीं, जबकि दूसरे ट्रक में प्लाई बोर्ड लदे हुए थे। कुस्तला सर्किल के पास दोनों ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रवाजंना डूंगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रकों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान में सर्दी से कब मिलेगी राहत, अब बढ़ेगा तापमान, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग…
मौके से मिले दो आधार कार्ड के आधार पर मृतकों की पहचान सुनील कुमार पांडेय और भवानी के रूप में हुई है। दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। तीसरे मृतक और गंभीर घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद एक ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.