जाम के कारण आरोपी को पैदल लेकर जाते पुलिस अधिकारी।
शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के विधायक घनश्याम चंद्रवंशी को मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर मारने की धमकी देने वाले आरोपी हरिओम पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अवंतीपुर बडोदिया पुलिस ने उसे गुरुवार को कालापीपल तहसील कार्यालय में पेश किया,
आरोपी हरिओम पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंगलवार को विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें मारने की धमकी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अवंतीपुर बडोदिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी काे पैदल लेकर जाते पुलिस अधिकारी और कर्मचारी।
गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस वाहन से कालापीपल ले जाया जा रहा था। इस दौरान कालापीपल रेलवे फाटक पर भारी जाम लग गया, जिससे पुलिस वाहन आगे नहीं बढ़ सका। स्थिति को देखते हुए, पुलिस ने आरोपी को रेलवे फाटक से तहसील कार्यालय तक पैदल ले जाने का निर्णय लिया। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी को पैदल ही तहसील कार्यालय पहुंचाया गया, जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई।
जाम के कारण पैदल लेकर निकले थे
अवंतीपुर बडोदिया थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि जाम के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पाने की वजह से आरोपी को पैदल ले जाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.