टोंक| मुख्यालय स्थित 9वीं आरएसी बटालियन मैदान में सिविल डिफेंस भर्ती प्रक्रिया के आवेदकों की दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक व खेल विभाग के अधिकारियों की देखरेख में
गुरुवार को टोंक उपखंड के अभ्यर्थियों की दौड़ होगी।टोडारायसिंह के नायब तहसीलदार मनीष कुमार मीणा ने अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों व दस्तावेजों की जांच की। भर्ती प्रक्रिया में एसडीएम के निजी सहायक ऐश्वर्य कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार शर्मा, बासेड़ा के शारीरिक शिक्षक कैलाश वैष्णव, शारीरिक शिक्षक सकाराम मीणा, जिला खेल अधिकारी देवनारायण गुर्जर, उप जिला शारीरिक शिक्षा, खेल अधिकारी रामप्रसाद मीणा सहित अन्य प्रशासनिक व सहायक स्टाफ उपस्थित रहा।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। विदित रहे उक्त दौड़ में पुरुष आवेदक को 800 मीटर की दौड़ पूर्ण करने के लिए 3 मिनट 30 सैकंड और महिला आवेदक को 4 मिनट 30 सैकंड निर्धारित की गर्ई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.