चंडीगढ़ | पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि अमृतसर में ओवरडोज से ग्रेजुएट-फुटबॉल खिलाड़ी आकाश सैनी की मौत से साफ है कि आप और केंद्र नशे के खतरे को रोकने में पूरी तरह फेल रहे हैं, जबकि पंजाब मर रहा है। वड़िंग ने कहा, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम सफल रही तो इसकी सफलता के ठोस आंकड़े पेश किए जाएं। सिर्फ केस दर्ज करने से नशे खत्म नहीं होंगे। वड़िंग ने कहा कि बॉर्डर पार से ड्रोन के जरिए नशा लगातार पंजाब आ रहा है और पंजाब व भाजपा सरकार दोनों नशा रोकने में नाकाम रही हैं। अगर यात्राओं पर खर्च किया गया पैसा नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए इस्तेमाल किया जाता तो नतीजे अलग ही होते।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.