मुजफ्फरपुर| ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा रोड इलाके से 14 वर्षीय छात्रा 7 दिनों से लापता है। पिता ने घटना की शिकायत थानेदार से की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते 9 फरवरी को बेटी को दो सहेलियों के साथ ले गईं और ब्रह्मपुरा इलाके में निर्माणाधीन पुल के कार्य में जुटे जेसीबी के चालक मो.आलम से मिलवाया। चालक बेटी का गलत नीयत से लेकर फरार हो गया है। आरोपी वैशाली जिले का रहने वाला है। ब्रह्मपुरा थानेदार ने बताया कि लापता नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.